सिविल अस्पताल में भिड़े दो पक्ष, जमकर मारपीट, पुलिस ने लाठियां फटकार किया तितर-बितर, पांच को लिया हिरासत में

रुड़की । रुड़की में ढंडेरा गांव में हुए झगड़े के बाद दो गुट रुड़की सिविल अस्पताल में आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर आपस में झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को काबू में किया। इस मामले में पांच व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *