हरिद्वार पुलिस ने जीते दो स्वर्ण सहित 7 पदक, डीआईजी डा.योगेन्द्र सिंह रावत ने विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर दी बधाई
हरिद्वार । उधमसिंह नगर में आयोजित 20वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अन्तर जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में जनपद हरिद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण सहित कुल 7 पदक जीते। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.योगेन्द्र सिंह रावत ने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में सभी विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हे बधाई दी। 13 से 15 नवम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता में हरिद्वार जनपद की टीम में शामिल महिला कांस्टेबल प्रभा कुश्ती व भारत्तोलन एक स्वर्ण व एक कांस्य सहित दो पदक, महिला कांस्टेबल कविता ने एक स्वर्ण व एक कांस्य सहित दो पदक, महिला कांस्टेबल रचना ने एक रजत व एक कांस्य सहित दो पदक तथा हेड कांस्टेबल मनोज सिंह ने रजत पदक जीता।





























