देहरादून में भीषण हादसा, कंटेनर और डंपर में जबरदस्त टक्कर, उपचार के दौरान कंटेनर चालक की मौत
देहरादून । देहरादून में गुरुवार सुबह कन्टेनर और डम्पर में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें डम्पर चालक की मौत हो गई वहीं कन्टेनर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 5 बजे शिमला बाईपास, भुड़पुर चांदनी चौक के पास कन्टेनर और वाहन डम्पर आपस मे टकरा गए। इस हादसे में कन्टेनर चालक अख्तर पुत्र यासीन, निवासी विलासपुर उत्तर प्रदेश और डम्पर चालक अरशद पुत्र दिलशाद, निवासी हसनपुर, सहसपुर देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अरशद पुत्र दिलशाद की मौत हो गई। कंटेनर चालक अख्तर का वर्तमान में महंत इन्द्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा है।

