सेल्फी लेने के चक्कर में पुल से गिरकर युवक की मौत, पुलिस ने शव रेस्क्यू किया, मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही

देहरादून / हल्द्वानी । गौला पुल में सेल्फी खींच रहा युवक असंतुलित होकर नदी में गिर गया। आसपास के लोग उसे नदी से उठाकर अस्पताल लाए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। गुरुवार की सुबह इंदिरानगर निवासी नूर हसन 22 पुत्र छोटे लाल अपने कुछ साथियों के साथ गौला पुल में घूमने के लिए गया था। साथी पुल पर टहल रहे थे। नूर पुल के किनारे जाकर सेल्फी खींचने लगा। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरा। 30 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर युवक बेहोश हो गया। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वनभूलपुर थाना प्रभारी प्रमोद पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने घायल को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि घटना सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास की है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। स्वजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया कि जिस स्थान पर युवक सेल्फी खींचने गया था। वह खतरनाक है। इधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी पुल से गिरकर कई लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *