नगर निगम के सभी चालीस वार्डों में मतदाता महोत्सव मनाया जाएगा: गौरव गोयल
रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम स्थित कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के सभी चालीस वार्डों में कल से मतदाता महोत्सव मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत सभी चालीस वार्डों में शिविर लगाकर नव मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चला जाएगा।मेयर गौरव गोयल ने बताया कि सभी वार्डों में 19 नवंबर से 28 नवंबर तक अठ्ठारह वर्ष की आयु पार कर चुके नव मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा,साथ ही सूची में जिनके नाम में गड़बड़ी पाई जाएगी उनको सही करने का कार्य भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जो लोग दिव्यांग हैं और शिविर तक नहीं जा सकते,उनके घर जाकर बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कराया जाएगा। इस विषय में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए निगम द्वारा जारी-8267906286 नंबर पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

