कलयुगी बाप ने नाबालिक बेटी को बनाया हवस का शिकार, पत्नी की गैरमौजूदगी में डरा धमका कर बेटी के साथ पांच बार दुष्कर्म किया गया
लंढौरा । एक कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बनाया है। आरोप है कि पत्नी की गैरमौजूदगी में डरा धमका कर बेटी के साथ पांच बार दुष्कर्म किया गया है। मां के मायके से लौटकर आने पर राज से पर्दा उठ पाया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। वही आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लंढौरा कस्बा पहुंचकर नाबालिक के मामा ने आरोप लगाया की उसकी बहन मायके आई हुई थी। जबकि नाबालिक भांजी अपने पिता के पास थी। इसी दौरान बहन की गैरमौजूदगी में भांजी के साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध पर धमकी दी कि अगर किसी को शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वही पुलिस ने नाबालिक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। जबकि आरोपी पिता घर से फरार बताया जा रहा है। मंगलौर कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पोक्सो की धारा में आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

