पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ महिला को किया गिरफ्तार, 110 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद, उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

मंगलौर । पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि कुछ फरार हो गए। गिरफ्तार महिला को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के कुमराड़ी गांव में प्रतिबंधित मांस की तस्करी का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस की आहट सुनकर आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। जबकि मौके से एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस से 110 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ मांस काटने के औजार तथा तराजू आदि बरामद की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शबाना बताया। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद मांस के नमूने पशु चिकित्सक द्वारा लिए गए हैं। पुलिस टीम में एसएसआई रफत अली,उप निरीक्षक उमेश कुमार, मनोज गैरोला,योगेंद्र यादव, रविंद्र राणा, कांस्टेबल यूनुस बेग, महिला कांस्टेबल अनीता, सुमित आर्य, कॉन्स्टेबल धीरज और विनोद डोभाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *