दिनदहाड़े दुकान का ताला तोड़कर उड़ाई नगदी, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
भगवानपुर। भगवानपुर में दिनदहाड़े चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नगदी उड़ा ली। शनिवार करीब दोपहर 2 बजे दुकान स्वामी अजीत धीमान फ्लेक्स के काम के लिए गए हुए थे। चोरों ने इसका फायदा उठाकर ताला तोड़कर 30 हजार रुपए की नगदी और दो गुल्लक चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।

