मेरा बूथ-मेरा गौरव अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, प्रशिक्षण प्रभारियों ने कहा 60 साल में किए गए कांग्रेस कार्यों के योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना

रुड़की । महानगर कांग्रेस कमेटी ने मेरा बूथ-मेरा गौरव अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। बूथ कमेटी के प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की जानकारी दी गई। नगर निगम सभागार में मेरा बूथ मेरा गौरव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ प्रशिक्षण प्रबंधन प्रभारी अजय जोशी और महेश प्रताप राणा ने पदाधिकारियों व रुड़की विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के 60 साल बनाम भाजपा के 7 साल के कार्यकाल के बारे में बताया। प्रशिक्षण प्रभारियों ने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन में भागीदारी देने के लिए मेरा बूथ मेरा गौरव नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। कार्यकर्ताओं को 60 बनाम 7 साल के बारे में बताया। प्रशिक्षण प्रभारी अजय जोशी ने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं को अपने हर बूथ पर रहकर कांग्रेस कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है और 60 साल में किए गए कांग्रेस कार्यों के योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियां, महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पूर्व मेयर यशपाल राणा, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक, पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, सचिन गुप्ता, प्रो. डीपी सैनी, पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी, हंसराज सचदेवा, रश्मि चौधरी, बिट्टू शर्मा, सुभाष सैनी, मकसूद हसन, सचिन चौधरी, राजू चौधरी, सुभाष सरीन, श्रवण गोस्वामी, उमेद गाजी, इरशाद पहलवान, सूरज नेगी, केहर सिंह, भूपेंद्र दीवान, अनुज गोस्वामी, आशीष अग्रवाल, नासिर हुसैन, भारत भूषण, गुलफाम खान, जावेद, साजिद कुरैशी, समीम, आशीष सैनी, आदेश सैनी, मनोज, दीपक चौहान, पंकज सोनकर, संदीप भार्गव, संजय शर्मा, लवी त्यागी, भूषण त्यागी, एसएन सक्सेना, मयंक सैनी, बिना आनंद, करमजीत खोकर, जसविंदर, मोनू,यूनुस अंसारी, इकबाल अंसारी, श्रीकांत शर्मा, हाजी नौशाद, संजीव शर्मा, आफताब आलम, शमीम अहमद, अजीम, नसीम, अब्दुल कादिर, श्याम सिंह नागयन, सरफराज,कुर्बान, अजीम,राजदुलारी, लाज वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *