देवेन्द्र चौहान बने रुड़की कोतवाली के प्रभारी, अमरचन्द शर्मा को मंगलौर कोतवाली की जिम्मेदारी

  • अन्य जनपदों से तबादला हो कर आए निरीक्षकों की एसएसपी ने की नवीन तैनाती

हरिद्वार । दूसरे जिलों से हरिद्वार में तबादला हो कर आए निरीक्षकों को एसएसपी हरिद्वार ने नवीन तैनाती दे दी है। देहरादून से आये देवेंद्र चौहान को कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं यशपाल बिष्ट को लक्सर का कोतवाल बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस कार्यालय में अटैच निरीक्षक अमर चंद शर्मा को अब मंगलौर के कोतवाल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *