रांघड़वाला गांव का लिंक मार्ग बनेगा, भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी के मांग पर मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव ने दिए निर्देश, कलियर विधान सभा क्षेत्र में कई स्थानों पर लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर

रुड़की। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव संजय टोलिया ने रांघड़वाला गांव का लिंक मार्ग बनाए जाने हैं की संस्तुति करते हुए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड शासन को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने रांघड़वाला गांव के लिंक मार्ग बनाए जाने को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश सह संयोजक मुनीश कुमार सैनी द्वारा दिए गया प्रार्थना पत्र भी संलग्न किया है। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी से मांग की गई है कि लिंक मार्ग न होने के कारण उन्हें आवागमन में दिक्कत हो रही है। लिंक मार्ग बन जाएगा तो उनकी समस्या दूर हो जाएगी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ही भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देकर लिंक मार्ग जल्द से जल्द बनवाए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिंक मार्ग कि सभी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए कहा है इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संयुक्त सचिव संजय सिंह टोलिया ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को भी कहा गया है कि जल्द से जल्द लिख मार्ग बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। ग्रामीणों ने भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी के माध्यम से बताएं कि इस लिंक मार्ग से कई ग्राम पंचायतों के लोगों का आवागमन होता है।वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि पिरान कलियर क्षेत्र के ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज रुड़की के चेयरमैन मुनीश कुमार सैनी ने कैबिनेट मंत्री से अनुरोध किया है कि बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए जाने, दिव्यांग की पेंशन व अन्य कार्यों का निस्तारण किया जाए। इस संबंध में समाज कल्याण मंत्री के निर्देश पर 7 दिसंबर को जनता इंटर कॉलेज गुम्मावाला,15 दिसंबर को ग्राम पंचायत भवन धनोरी, 17 दिसंबर को ग्राम पंचायत भवन भारापुर, 21 दिसंबर को ग्राम पंचायत भवन इमलीखेड़ा के अलावा अन्य क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने के किए जाएंगे। भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि जनहित में अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं। शिविर से जनता को काफी लाभ मिलेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *