तन मन से भगवाधारी हो गए कांग्रेस नेता सुशील राठी, विधिवत रूप से करेंगे भाजपा ज्वाइन, सीएम धामी से मुलाकात कर चलाईं गई योजनाओं की जमकर की तारीफ

देहरादून / रुड़की । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के डायरेक्टर सुशील राठी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। यानी कि सुशील राठी तन मन से भगवाधारी हो गए। अब वह है विधिवत रूप से भाजपा ज्वाइन करेंगे। प्रदेश की सहकारिता की राजनीति के धुरंधर मानें जाते सुशील राठी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर सरकार द्वारा चलाईं जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं।

गरीबों और किसानों के लिए जो योजनाएं चलाई हुई हैं वह धरातल पर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में भी बहुत से ऐसे कार्य किए हैं जिनका आमजन को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। कहा कि पीएम मोदी वह बहुत प्रभावित हैं। सरकार ने वाकई ही सबका साथ सबका विकास की नीति से सबका विकास किया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतींश्वरानंद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *