नवीनीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठी एएनएम, कहा टीएनएम के माध्यम से एनएचएम में की जा रही भर्ती पर तत्काल लगाई जाए रोक

हरिद्वार । नीति आयोग (आउटसोर्स) द्वारा हरिद्वार के विभिन्न अस्पतालों में सेवाएं दे चुकी 61 एएनएम को हटा दिया गया है। जबकि आउटसोर्स से लगी सैकड़ों एएनएम अभी भी विभाग में ड्यूटी कर रही हैं। धरने पर बैठी एएनएम का कहना है कि आउटसोर्स (टीएनएम) के माध्यम से एनएचएम में की जा रही भर्ती पर तत्काल रोक लगाकर उन्हें संशोधन किए जाने की मांग की है। नीति आयोग बेरोजगार संगठन की अध्यक्ष वर्षा बालियान ने कहा कि मुख्यमंत्री जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सहित प्रत्येक उच्च अधिकारी को ज्ञापन दे चुकी है। कहा कि लगभग ढाई सौ एएनएम की नियुक्ति हुई थी। उनमें से केवल 61 एएनएम को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। यह उनके साथ भेदभाव नहीं तो और क्या है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के दौरान उन्हें साढे बारह हजार रुपये मानदेय मिलना था। लेकिन 18 जीएसटी, 24 ईपीएफ और तीन प्रतिशत ईएसआई कटौती के बाद कम वेतन दिया गया है। एएनएम अपने नवीनीकरण की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद में धरने पर बैठ गई है। एएनएम कर्मचारियों का कहना है कि कोविड-19 के दौरान विकट परिस्थितियों में उन्होंने अपनी जान की प्रवाह किए बगैर ड्यूटी बराबर की है। उसके बावजूद अब विभाग ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हरिद्वार नीति आयोग बेरोजगार यूनियन के अध्यक्ष वर्षा बालियान ने कहा कि जब तक उनको विभाग वापस नहीं लेता तब तक उनका धरना जारी रहेगा। संगठन की सचिव प्रियंका ने कहा कि जेड सिक्योरिटी आउटसोर्स के माध्यम से एएनएम के पद पर स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार में नीति आयोग के माध्यम से नियुक्त किया गया था। पिछले एक वर्ष से कोरोना की रोकथाम में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया। उनके द्वारा राज्य को शत-प्रतिशत टीकाकरण की ओर अग्रसर किया गया, लेकिन अब विभाग द्वारा 61 एएनएम को निकाला जा रहा है। जबकि विकट परिस्थितियों में उन्होंने 7600 रुपये प्रतिमाह कार्य किया। जबकि नियुक्ति के समय साढे 12 हजार रुपये बताया गया था। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान उन्हें कोरोना योद्धा कह कर संबोधित किया गया था। लेकिन अब कोरोना योद्धाओं को निकाला जा रहा है। हालात ये है कि परिवार का लालन-पालन कैसे करेंगे। धरने में शालू सैनी, अनीता, नीलम सैनी, सविता, रिचा, शिखा सैनी, अमीषा परमार, राजकुमारी राणा, निकिता सैनी, वर्षा बालियान, नीलम पूजा, कोमल, पूनम सैनी, लक्ष्मी, जूली, मेनका, रेखा, मीनू, मीनाक्षी, शीला राणा, अलीशा खातून, सोनिया, दिव्या, रूबी, संयोगिता, हिना नौटियाल, रूबी सैनी, दीक्षा, सीमा रानी, नीलम पाल, स्वाति, अंजू सैनी, मंजू, आरती, आदि धरने में शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *