साहब सिंह सैनी के कांग्रेस में शामिल होने का विरोध उनके पुत्र ने किया, लगाए कई गंभीर आरोप, हरीश रावत के घर के बाहर धरना देने की चेतावनी दी

हरिद्वार । समाजवादी पार्टी के नेता साहब सिंह सैनी के कांग्रेस में शामिल होने का विरोध उनके परिजन ही करने लगे हैं। सैनी की पहली पत्नी और उसके पुत्र ने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस ने साहिब सिंह सैनी को पार्टी में शामिल किया तो हरीश रावत के घर के बाहर धरना देंगे। मंगलवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने साहिब सिंह के पर कई आरोप लगाए। उधर साहब सिंह सैनी ने मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *