राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही उपेक्षा से सैनी समाज में भारी आक्रोश, राष्ट्रीय सैनी महासभा उत्तराखंड ने लिया सबक सिखाने का निर्णय

रुड़की । राष्ट्रीय सैनी सभा उत्तराखण्ड की एक अति आवश्यक बैठक सीनियर स्कॉलर एकेडमी रुड़की में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले के निर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए गए रास्ते एवम उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा महसूस किया कि पिछले काफी समय से सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा सैनी समाज का केवल चुनाव में अपने आपको सत्ता में स्थापित करने हेतु इस्तेमाल किया है, परन्तु सैनी समाज की संख्या के अनुसार सत्ता में भागीदारी से वंचित रखा है। संगठन एवं सरकार में भी उचित भागीदारी नहीं दी गई है। समाज अपना सम्मान सुरक्षित रखने के लिए कठोर से कठोर निर्णय लेने के लिए तैयार है। हमारा समाज जिन प्रतिनिधियों को चुनने में अपना भरपूर सहयोग देता है वही प्रतिनिधि हमारे समाज की उपेक्षा कर अपने चहेतों को सरकार एवं संगठन में नामित करा लाते हैं और हमारा समाज ठगा सा रह जाता है। विधानसभा के गत चुनाव में एक राजनीतिक पार्टी ने समाज की पूर्ण रूप से उपेक्षा की थी परिणाम भी उसके सामने है। हम सभी राजनीतिक दलों को चेताना चाहते हैं कि वह हमें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करना छोड़ दें । अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय सैनी सभा की बैठक में इस संबंध में सभी सदस्यों ने बहुत अधिक रोष जताया तथा सैनी समाज की अनदेखी करने वाली राजनीतिक दलों को आगामी विधानसभा चुनावों में सबक सिखाने हेतु समाज को एकजुट करेगी और इसी संबंध में समाज के प्रमुख व्यक्तियों की एक आवश्यक बैठक आगामी 5 दिसंबर को सीनियर स्कॉलर एकेडमी रुड़की में पूर्वान्ह 11बजे बुलाई गई है। बैठक में सुभाष सैनी, माडा बेला को जिला महासचिव, अंकित सैनी डाडा जलालपुर को भगवानपुर ब्लॉक महासचिव, धूम सिंह डाडा जलालपुर को जिला सचिव, साधु राम अकबरपुर कलसो को ब्लॉक उपाध्यक्ष भगवानपुर बनाया गया। फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया।
बैठक में डा श्याम सिंह नागियांन, राजेश सैनी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड, एस के सैनी प्रदेश महासचिव, प्रीतम सिंह सैनी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय सैनी बाजुहेरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सैनी प्रदेश कोषाध्यक्ष, त्रिवेश सैनी जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह सैनी जिला महासचिव लक्ष्मण सिंह नागर सैनी, राकेश सैनी कंवर पाल सैनी जिला उपाध्यक्ष, जल सिंह सैनी, जितेंद्र सैनी, यशपाल सैनी, अशोक सैनी, जिला सचिव, अंकित सैनी ब्लॉक अध्यक्ष रुड़की, डा सुरेश सैनी ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद, योगेंद्र सैनी ब्लॉक अध्यक्ष भगवानपुर, बिजेंद्र सैनी ब्लॉक अध्यक्ष नारसन, लव सैनी ब्लॉक अध्यक्ष खानपुर, संजय सैनी जिला मीडिया प्रभारी तथा जिला हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के प्रतिष्ठित सदस्य साधुराम सैनी, साधू राम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *