पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, कार्यकर्त्ताओं ने लगाए नरेंद्र मोदी गो बैक के नारे
देहरादून। पीएम को काले झंडे दिखाने आए कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को पुलिस ने दून के एश्ले हाल चौक से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एनएसयूआइ के कार्यकर्त्ताओं की करनपुर में पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं, भगवानपुर पुलिस ने मंडावर चेक पोस्ट से भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष मुनीलाल शिंदे, पवन कुमार, अमित कपिल, को हिरासत लिया। वे पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने के लिए दून आ रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आगमन के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी नेता लालचंद शर्मा के नेतृत्व में एश्ले हाल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने नरेंद्र मोदी गो बैक के नारे लगाए। आयोजन स्थल पर जाने की कोशिश करने के दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की ओर से काले झंडे दिखाने की कोशिश की गई, जहां पुलिस की ओर से उन्हें गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस उन्हें निजी बस में बिठाकर ले गई।

