खनन से भरे ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ चलाया गया अभियान, पुलिस ने ओवर लोडिंग में पांच डंपर किए सीज
कलियर । इमलीखेड़ा चौकी पुलिस ने खनन से भरे ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर करीब आधा दर्जन वाहनों पकड़ा है। पकड़े गए सभी वाहनों को सीज किया गया है। इमलीखेड़ा पुलिस ने अभियान चलाकर खनन से भरे ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमे पांच डंपरों को सीज किया गया है। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें पांच डंपरो को सीज किया गया है। आगे भी ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

