नगर निगम की संपत्ति को खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा: गौरव गोयल
रुड़की । सलेमपुर स्थित नगर निगम की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य को लेकर मेयर गौरव गोयल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम की सीमा विस्तार कर अनेक ग्राम सभाओं को निगम में शामिल किया गया था।नगर निगम की पहली बोर्ड की हुई बैठक में नगर निगम की सभी भूमि संपत्तियों की चारदीवारी अथवा तारबाड़ का कार्य बोर्ड प्रस्ताव संख्या-58 विगत बीस फरवरी 2020 को पास कराया गया था।उन्होंने कहा कि सलेमपुर ग्राम सभा की यह भूमि अब नगर निगम की संपत्ति है तथा इस पर जो अवैध रूप से कब्जा किया गया है,उसकी जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली।उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए स्थानीय वासियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि जिसके द्वारा भी ये अवैध कब्जा किए जाने का प्रयास किया गया है,उसके खिलाफ उचित कारण कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी योगेश धीमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



