रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने विधानसभा में नजूल भूमि का मुद्दा उठाया, की नजूल मुक्त होने सम्बन्धि सूचना एंव वक्तव्य की माँग

रूड़की। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने विधानसभा में नियम 300 के अंर्तगत सिविल लाईन रूड़की की भूमि को नजूल मुक्त होने सम्बन्धि सूचना एंव वक्तव्य की माँग की । उन्होंने कहा कि भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए जल्द से जल्द शासनादेश जारी किया जाए।शहर विधायक बत्रा ने कहा रुड़की की सिविल लाईन भूमि नजूल की भूमि है। इसके कारण यहां की लगभग 15 हजार से अधिक जनता इससे प्रभावित होती है। सभी को नये निर्माण / सम्बंधित से नक्शा पास कराने हेतु बहुत अधिक परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। उक्त के विषय में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में घोषणा भी की हुई है। जिसमें शासन स्तर से भी कमेटी का गठन कर रिर्पोट आदि तैयार की गई है। उक्त मामले में राजस्व एंव न्याय विभाग द्वारा संस्तुति की जा चुकी है। वर्तमान में यह शहरी विकास विभाग, में शासन स्तर पर लम्बित है। उक्त भूमि के नजूल हाने का कोई भी साक्ष्य मौजूद नही है इसके बावजूद भी सभी क्षेत्रवासियों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।अतः, उक्त लोक महत्व की माँग को सदन के पटल पर रख सिविल लाईन की भूमि को नजूल मुक्त होने सम्बन्धि शासनादेश जारी कर सम्बंधित विभाग के द्वारा निर्माण कार्यो के नक्शे पास किये जाए। वही नजूल की भूमि का मामला विधानसभा में उठाए जाने पर सिविल लाइंस वासियों ने विधायक प्रदीप बत्रा की सराहना की है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि विधायक प्रदीप बत्रा इस मसले को जल्द हल कराने में कामयाब होंगे। इससे काफी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी जो निर्माण के कार्य अधर में हैं। वह पूरे हो सकेंगे। इससे शहर के विकास में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *