भाजपा नेता ने शादी में लहराए हथियार, सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी, पूर्व में भी भाजपा का एक नेता इस तरह के कर चुका हैं कारनामे
हरिद्वार । भाजपा का नेता सोशल मीडिया पर हथियार लहराते नजर आ रहा है। उनकी यह फोटो वायरल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। नेता को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पूर्व में भी भाजपा का एक नेता इस तरह के कारनामे कर चुका है। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता की फोटो वायरल हो रही है। तस्वीरों में नेता में रिवाल्वर लिए दिख रहे हैं। तस्वीरें किसी शादी समारोह की है। जिसमें वह हर्ष फायरिंग के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। हालांकि हर्ष फायरिंग का कोई वीडियो नहीं आया है। लेकिन भाजपा नेता की फोटो सोशल मीडिया पर तमाम तरह की चर्चाएं बटोर रहे हैं। कानूनी जानकार बताते हैं कि असलाह का लाइसेंस सुरक्षा के लिए दिया जाता है और सार्वजनिक तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करना नियमानुसार गलत है। अब देखना यह होगा कि पार्टी और पुलिस नेता के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया। इसकी जांच करवाई जा रही है। उसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।



