बारात आने से पहले प्रेमिका पहुंची दुल्हन के घर, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर बताया प्रेम प्रसंग के बारे में

भगवानपुर । क्षेत्र के एक गांव में बारात आने से पहले ही प्रेमिका पहुंची लड़की वालों के घर पहुंच कर उसने लड़की वालों को आपने प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। साथ ही मोबाइल में से कुछ आपत्तिजनक फोटो वह वीडियो भी दिखाएं। मामले की जानकारी लड़की वालों ने लड़के वालों को दी। इस पर कुछ जिम्मेदार लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले को दबाने की का प्रयास किया। लेकिन लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बीच दोनों तरफ के कुछ लोगों ने बैठकर समझौता कराने के प्रयास शुरू कर दिए। शनिवार की देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चलते रहे। वही लड़के पक्ष के लोगों ने प्रेमिका पर मामले को दबाने का दबाव बनाया। जिसके बाद वह दोबारा लड़की पक्ष के घर पहुंची, लेकिन तब तक लड़की पक्ष के लोगों ने शादी न करने का मन बना लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *