विदेश से उत्तराखंड लौटे 224 लोग लापता, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, लोगों से नहीं हो पा रहा हैं संपर्क

देहरादून । कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने भारत में भी दस्तक दे दी है। देश में ओमीक्रोन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बड़ी खबर देहरादून से है। देहरादून में पिछले 40 दिनों में लौटे 224 लोग ‘लापता’ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इन सभी लोगों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि इनमे से किसी का नंबर बंद है तो किसी ने गलत नंबर दिया है। साथ ही कइयों के पते भी गलत हैं। स्वास्थ्य विभाग परेशान हो गया है कि आखिर इन लोगों तक कैसे पहुंचा जाए। इनकी सूची पुलिस को सौंपी गई है।एलआईयू और स्थानीय पुलिस इनकों ढूंढ रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने बताया कि एक नवंबर से अब तक जिले में 632 लोग पहुंचे हैं। इनकी सूची भारत सरकार से मिली है। सर्विलांस टीम उन्हें ट्रेस कर आइसोलेट कर रही है। चिकित्सकों की एक टीम भी उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे है। लेकिन इनमें से 224 लोग ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं, जो विभिन्न देशों से लौटे हैं। कई ने नंबर गलत, तो कई ने अधूरे नंबर लिखवाए हैं और पता भी गलत दे दिया है। अब एलआईयू की मदद ली गई है ताकि ऐसे विदेश से लौटे नागरिकों को ढूंढा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *