उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री की कार पलटी, बाल-बाल बचे धन सिंह रावत, पौड़ी से देहरादून लौट रहे थे रावत

देहरादून । उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की कार का एक्सीडेंट मंगलवार शाम हो गया । मंत्री रावत थलीसैंण से एक कार्यक्रम में शामिल होकर देहरादून वापस आ रहे थे। कैबिनेट मंत्री रावत आज पौड़ी जिले के थलीसैंण पहुंचे थे। रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4जी इंटरनेट सेवा सहित और कॉलेज की वेबसाइट का शुभारंभ किया था। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री रावत देहरादून लौटे रहे थे तभी भरसार के पास उनका कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि रावत सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *