अग्निपथ संस्था ने समाजसेविका वर्षा चौहान को किया सम्मानित, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति कर रही हैं जागरूक, अभियान की जमकर की गई सराहना
हरिद्वार । हरिद्वार की बेटी वर्षा चौहान को दिल्ली में सम्मानित किया गया। अग्निपथ संस्था ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक कर रही समाजसेविका वर्षा को सम्मानित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना की है। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि हरिद्वार की बेटी वर्षा चौहान लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में लोगों की सेवा कर रही है। विशेषकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति अभियान चलाकर वह लोगों को जागरूक कर रही है। उसके समाज व देश उनका ऋणी रहेगा। समाजसेविका वर्षा चौहान ने कहा कि समाजसेवा क्षेत्र में जीवन समर्पित है।

