कैन्ट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रूड़की छावनी में भारतीय संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, 32 बालिकाओं की एक माह की फीस व पाठ्य सामग्री की गई वितरित

रुड़की । कैन्ट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रूड़की छावनी में आज भारतीय संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सिद्धांत को अपनाने हुए 32 बालिकाओं की एक माह की फीस व पाठ्य सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम का सुभारम्भ प्रधानाचार्य डॉ० नरेन्द्र कुमार एवं शिक्षकों/शिक्षिकाओं द्वारा भारत रत्न डॉ० भीम राव अम्बेडकर तथा संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष व प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रधानाचार्य डॉ० नरेन्द्र कुमार ने संविधान निर्माण में डॉ० भीम राव अम्बेडकर जी के योगदान को बताते हुए अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्त्तव्यों का पालन करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें भारतीय संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश देता है। हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। शिक्षक आशीष कुमार ने भी संविधान के विभिन्न प्रावधानों के विषय में जानकारी दी। स्कूल की छात्राओं द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन राजीव कपिल द्वारा किया गया। छावनी परिषद रूड़की के मुख्य अधिशासी अधिकारी रिपु दमन सिंह (IDES) द्वारा संविधान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *