वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन सती सीएम पुष्कर सिंह धामी के सलाहकार नियुक्त, उत्तराखंड की संस्कृति व इतिहास के बारे में लिख चुके हैं कई पुस्तकें
देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले मदन मोहन सती को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त करके विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा है। बता दें कि मदन मोहन सती पिछले 22 वर्षों से मीडिया जगत से जुड़े हुए वरिष्ठ पत्रकार है।इसके साथ ही मदन मोहन सती अब तक 3 से ज्यादा पुस्तकें उत्तराखंड की संस्कृति व इतिहास के बारे में लिख चुके हैं। मदन मोहन सती मूल रूप से रामनगर भोनई भट्रोजखांन के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में दिल्ली में रहते है। मदन मोहन सती को मीडिया सलाहकार बनाए जाने पर मीडिया जगत के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया हैं।



