वृष, कर्क और तुला राशि के जातक वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में
मेषः व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। कमजोर आर्थिक पक्ष के कारण घर में कुछ तनाव रहेगा। पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
वृष: वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। पिता का आशीर्वाद लें। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंग, इस आग को अपने अंदर जलाकर रखें। राजनीति में सफलता मिलेगी।
मिथुन : बैंकिंग सेवा से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। धर्म सम्बन्धित कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क: आज छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। अस्वस्थ लोगों में सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ होने की पूरी संभावना है। बड़े भाई के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।
सिंह : शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज किसी की मदद सोच-समझकर लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।
कन्या: छात्र अपने करियर से खुश रहेंगे। बुरी आदतों और नशीले पदार्थों से दूर रहें, नहीं तो आप और अधिक परेशान होंगे। पिता का आशीर्वाद लें। छोटी-मोटी परेशानियां भी बनी रहेंगी।
तुला: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज कोई काम में आपकी मदद कर सकता है, समय के साथ चलें। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। छोटी-छोटी समस्याओं का भी समाधान किया जा सकता है।
वृश्चिक: परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। आपका जीवन के प्रति नजरिया बदल जाएगा और आपके पार्टनर को भी खुशी मिलेगी।
धनु: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। आज आप ऊर्जा और जोश के एक नए प्रवाह का अनुभव करेंगे। आर्थिक सुख से लाभान्वित करेंगे।
मकर : मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से वाद-विवाद या मतभेद होने की भी संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कुम्भ: बिजनेस व जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्राप्त शुभ समाचार को सुनने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें। आज का दिन सुखद रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन : व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। नई जमीन खरीदने का भी मौका मिल सकता है। आज नौकरी में तरक्की का योग है। बाहर की यात्रा संभावित है। बड़े भाई का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें।



