रुड़की में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ रहा, खानपुर भाजपा विधायक और उनके पुत्र में कोरोना की पुष्टि
रुड़की । रुड़की में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 152 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपिंयन, उनके पुत्र और सिविल अस्पताल रुड़की के रेडियोलॉजिस्ट भी शामिल हैं। इनके साथ मंगलौर कोतवाली व भगवानपुर थाने के कुछ पुलिस कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।



