हिंदू संगठन के नेता पर मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर मूर्तियां हटाने की फैलाई थी अफवाह
रुड़की । मूर्तियां हटाने का मामला देर रात से ही सोशल मीडिया पर चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान लक्सर के बाक्करपुर निवासी हिंदू संगठन के नेता सूर्यकांत बजरंगी ने सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा मृर्तियां हटाने का मैसेज डाल दिया। बाद में कई लोगों ने इसे वायरल किया। मामला संज्ञान में आने पर कोतवाली पुलिस ने सूर्यकांत को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है।



