बिल्वकेश्वर कालोनी में घुसा बारहसिंघा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, कालोनी में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार जारी
हरिद्वार । हरिद्वार की बिल्वकेश्वर कालोनी में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार जारी है। हाल ही कालोनी में हाथी की चहल कदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बारहसिंघा भी कालोनी में घूमता मिला। जिसकी वीडियो पूर्व पार्षद सोशल मीडिया पर वायरल भी की है। राजा जी नेशनल पार्क से सटी बिलकेश्वर कालोनी में आए दिन जंगली जानवर दस्तक देते रहते हैं। कालोनी में हाथी और गुलदार की आवाजाही होती रहती है। जबकि कई बार जंगली जानवरों की आवाजाही सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो चुकी है। जंगली जानवरों की डर से कालोनी के लोगों ने अपने घरों को लोहे की जाल से ढका हुआ भी है। मंगलवार सुबह भी एक बारहसिंघा कालोनी में आ गया। पूर्व पार्षद राहुल शर्मा ने बारहसिंघे की वीडियो को अपनी फेसबुक वॉल भी शेयर किया है।




























