कोरोना के चलते अब गैरसैंण की जगह देहरादून में होगा बजट सत्र, सचिवालय में भी हो सकती है छुट्टी, सरकार के फैसले पर विपक्ष ने जताई सहमति
देहरादून । कोरोना के चलते उत्तराखंड का बजट सत्र अब देहरादून विधानसभा में होगा। पहले यह सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होना था। लेकिन अब सरकार ने कोरोना के चलते यह सत्र देहरादून में कराने का फैसला लिया है। जिस पर विपक्ष ने भी सहमति जताई है। वहीं ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सात दिन के लिए सचिवालय में भी अवकाश हो सकता है। यहां कर्मचारी और अधिकारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए जा सकते हैं।उत्तराखंड में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के मास्टर स्ट्रोक के बाद उत्तराखंड सरकार भराड़ीसैंण में 26 मार्च को बजट पास करवाने वाली थी। लेकिन अब यह सत्र देहरादून में होगा। सदन 25 से 27 मार्च तक भराड़ीसैंण में ही चलने वाला था। 25 मार्च को विभागों के बजट पर चर्चा होने थी। विपक्ष के कटौती प्रस्ताव इसी दिन स्वीकार किए जाने वाले थे। 26 मार्च को विभागों के बजट पर चर्चा होने के बाद उन्हें स्वीकृत किया जाना था।





























