चम्पावत से उप चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जल्द इस्तीफा दे सकते हैं कैलाश गहतोड़ी, देहरादून रवाना
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उप चुनाव चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से ही लड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो यह बात लगभग तय हो गई है। पार्टी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले सीएम धामी के लिए सीट छोडऩे का ऐलान किया था। सीएम के चम्पावत से उप चुनाव लडऩे की खबरें इंटरनेट मीडिया में तेजी से चल रही हैं। लोग सीएम के लिए सीट छोडऩे पर विधायक का आभार भी जता रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की घोषणा न तो सीएम ने की है और न ही विधायक ने इस बात पर मुहर लगाई है। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री धामी की परंपरागत सीट खटीमा से लगी हुई है। साथ ही विधानसभा के मैदानी क्षेत्र बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। सीएम धामी भी मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के ही रहने वाले हैं।

