भगवानपुर में शोभा यात्रा पर पथराव के आरोपियों के घरों के पास पहुंची बुलडोजर, दी गई चेतावनी

भगवानपुर । भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव किए जाने के आरोपियों की धरपकड़ के लिए भगवानपुर थाना पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जेसीबी को भी तैयार रखा गया है। आरोपितों की तलाश में गांव में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि शाम तक आरोपित थाने नहीं पहुंचे तो उनके घरों को गिरा दिया जाएगा।

रविवार को भगवानपुर थाने में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग पहुंचे और एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल से मुलाकात की। आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने रात में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे। जिससे मामले ने बड़ा रूप ले लिया था। ग्रामीणों ने मामले में कड़ी कारवाई की मांग की। एसपी देहात ने आश्वासन दिया कि नारे लगाने को लेकर पुलिस जांच कर रही है। अगर मामला सही पाया गया तो कड़ी कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *