केवि 2 के दसवीं व बारहवीं के छात्र छात्राओं हेतु विदाई एवं आशीर्वचन समारोह

रुड़की। आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की के पुस्तकालय सभागार में कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए आशीर्वचन समारोह तथा बारहवीं के छात्र-छात्राओं हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में कक्षा 10 के लगभग 90 छात्र छात्राओं ने विद्यालय के प्रति अपने हार्दिक उद्गारर व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता में विद्यालय एवं शिक्षकों का बडा योगदान है । उन्होंने शिक्षकों के प्रति आभार जताया । जबकि दसवी को पढ़ाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं श्रीमती इंदु किरण सैनी, विकास कुमार शर्मा, शीतल राना, भावना शर्मा, घनश्याम बादल, विनीता सिंह एवं डॉक्टर बिपिन कुमार पांडे आदि ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को परीक्षा के समय अपनाए जाने वाली सावधानियां तथा सफलता के टिप्स से परिचित कराया। दसवी के छात्र-छात्राओं कुमारी अवनी त्यागी एवं हरि ओम मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । विद्यालय की ओर से कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं हेतु विदाई समारोह के आयोजन में उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा आशा व्यक्ति की कि वें अपने उच्च कोटि के प्रदर्शन से विद्यालय एवं माता पिता का नाम रोशन करेंगे । विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि किसी विद्यालय का स्तर उसके विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम से पता चलता है जबकि केवल अच्छे अंक प्राप्त करने से ही किसी विद्यार्थी के जाने स्तर को नहीं नापा जा सकता है । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका सिंघल ने किया जबकि अन्य शिक्षकों में वंदना सैनी, हरेंद्र कुमार, हरीश चंद्र भट्ट , सीमा केसरी, प्रवेश कुमार, बिपिन कुमार पांडे शाल्वि गुप्ता, संगीता पवार, विजया आदि ने विशेष सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *