विशाल वर्मा बने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सिविल लाइन क्षेत्र के अध्यक्ष, हुआ स्वागत

रूड़की। आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड रुड़की की एक बैठक विशाल वर्मा के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के संरक्षक, रुड़की विधानसभा के विधायक प्रदीप बत्रा का अजय गुप्ता, नवीन गुलाटी, धीर सिंह रोड, रामगोपाल कंसल के द्वारा शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शहर विधायक प्रदीप बत्रा के संज्ञान में व्यापारियों की अनेक समस्याओं का ध्यानाकर्षण किया गया। उनको समस्याएं बताई गई विधायक बत्रा ने आश्वासन दिया जल्द ही समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा । जीएसटी से संबंधित अतिक्रमण से संबंधित पुलिस प्रशासन से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई विधायक प्रदीप बत्रा के संज्ञान में यह सब समस्याएं लाई गई। विधायक प्रदीप बत्रा ने उपस्थित सभी व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा भविष्य में पुलिस प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देगा और समन्वय बनाकर कार्य करेगा नगर निगम भी इन सब पर ध्यान देगा।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के संरक्षक विधायक प्रदीप बत्रा की प्रबल संस्तुति पर विशाल वर्मा को सिविल लाइन व्यापार मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज बैठक में अजय गुप्ता, नवीन गुलाटी, रामगोपाल कंसल, राजेश सचदेवा, अनुज अग्रवाल, आदर्श कपानियां, धीर सिंह रोड महानगर अध्यक्ष, आकाश गोयल, कविश मित्तल, अमित अग्रवाल, भरत कपूर, सरदार सत्यवीर सिंह, डॉक्टर तौफीक अहमद, विमल आनंद, वसीम राजा, विनोद वर्मा, घनश्याम वर्मा, विशाल वर्मा, अंकित पांडे, सुमित सहगल, गगन अरोड़ा, राहुल, संजीव आहूजा, अंकुर मिनोचा, संजय सिंघल,आयुष चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *