भगवानपुर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में एक पकड़ा, आपसी विवाद को लेकर झगड़ रहे थे दो भाई
भगवानपुर । क्षेत्र के गांव तेज्जूपुर में आपस में झगड़ रहे दो भाइयों में से एक को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की। तेज्जूपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो भाई झगड़ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे ग्रामीण को हिरासत में ले थाने लाकर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि राजवीर निवासी तेज्जूपुर के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

