पुलिस ने छापेमारी कर नशा कर हुड़दंग मचा रहे 17 पकड़े, पुलिस ऐक्ट में चालान कर दी हिदायत

झबरेड़ा । कस्बे और क्षेत्रवासियों ने बस अड्डे के पास और इकबालपुर में नशा कर हुड़दंग मचाने की शिकायत की। इसको लेकर पुलिस ने छापेमारी करते हुए शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 17 लोगों को बुधवार देर शाम पकड़कर पुलिस ऐक्ट में चालान करते हुए आगे ऐसा न करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि लोगों से शिकायत मिल रही थी कि कस्बे के बस अड्डे और अन्य कई स्थानों पर शाम के समय कुछ लोग नशा करके गाली-गलौज और हुड़दंग करते हैं। बुधवार देर शाम पुलिस टीम के साथ झबरेड़ा बस अड्डे के पास इकबालपुर, इकबालपुर रेलवे ट्रैक, लाठर देवा हूण, नहर पटरी पर छापेमारी की गई। पुलिस ने रामकुमार, रजनीश, अमित, अरुण, जयपाल, निर्मल, साधु राम, बृजपाल, रजनीश, मनोज, अनुज, सोनू, राजू, ओमबीर, अमरीश अंकित के खिलाफ पुलिस ऐक्ट में कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *