भगवानपुर: चुड़ियाला में आपस में झगड़ रहे दो पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर तीन का शांतिभंग में चालान

भगवानपुर । क्षेत्र के गांव चुड़ियाला में आपस में झगड़ रहे दो पक्षों के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। चुड़ियाला गांव में दो पक्षों के बीच पुराने विवाद के चलते गाली गलौज और मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के 3 लोगों को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की। उप निरीक्षक अनिल बिष्ट ने बताया कि नीरज, मोहित और हरीश को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *