सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद हंगामा, देवबंद में पुलिस ने उपद्रवियों पर किया लाठीचार्ज
सहारनपुर । पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाली नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर और देवबंद में मुस्लिम समुदाय ने जमकर हंगामा किया। जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर की सड़कों पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 15 से 20 मिनट तक मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी की। वहीं देवबंद में उपद्रवियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। सहारनपुर की जामा मस्जिद में 1:00 बजे जुमे की नमाज शुरू हुई। इसके बाद नमाज खत्म कर जब नमाजी मस्जिद से बाहर निकले तब उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। मस्जिद के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। इसके बाद भी करीब करीब 15-20 मिनट तक मुस्लिम समुदाय के लोागें ने हंगामा किया। हाथ मे तिरंगा लेकर पहुंचे युवाओं ने भी प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिकारियों ने सभी को समझाने का प्रयास किया, प्रदर्शन करने के बाद सभी वापस अपने घरों को निकल गए। हालांकि, मामला अभी पूरी तरह से शांत है। एसपी सिटी ने पुलिसबल के साथ मुस्तैद रहे।



