उड़ान सीरियल से भरी सुनिधि चौहान ने सपनों की उड़ान, हरिद्वार की बेटी ने टीवी सीरियल की दुनिया में मचा रखा है धमाल, जल्द ही रिलीज होगी सुनिधि की वेब सीरीज

हरिद्वार । हरिद्वार धर्मनगरी से जाकर मुंबई में सुनिधि चौहान ने टीवी सीरियल की दुनिया में धमाल मचा रखा है। सुनिधि चौहान ने अपने सपनों की उड़ान कलर्स पर आने वाले सीरियल उड़ान से भरी। इसमें उनका नाम गोरी था। इस टीवी सीरियल में उन्होंने ऐसा रोल निभाया जिसका हर कोई कायल हो गया। इसके बाद सुनिधि चौहान पर ऑफर्स की भरमार लग गई। उन्होंने सोनी पर विघ्नहर्ता गणेश में देवसेना का रोल निभाया। स्टार प्लस सीरियल विद्रोही में उन्होंने तिलोत्तमा के रुप में बखूबी रोल निभाया।
एक्टर सुनिधि चौहान ने बताया कि उनकी जल्द ही एक वेब सीरीज भी रिलीज होने जा रही है। उस पर वह काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वह हरिद्वार से उतना ही लगाव रखती हैं जितना अपने काम से। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात थी जो मैं यहां तक पहुंची हूं। देवभूमि की बेटियों में बहुत प्रतिभाएं छुपी हुई है। उन्होंने एक बेहतर मंच देने की आवश्यकता है।

एपिसोड में भी किया काम

सुनिधि चौहान ने टीवी सीरियल के साथ-साथ एपिसोड में भी अपने किरदार की प्रतिभा को दिखाया। उन्होंने क्राइम सो पेट्रोल, सावधान इंडिया, मन में है विश्वास, आहत, सीआईडी के अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम किया।

लवपंती शो में किया प्रमुख रोल

सुनिधि चौहान ने आजाद चैनल पर आने वाले लवपंती शो में मेन रोल निभाया। हालांकि अब यह शो एमएक्स प्लेयर पर आता है। यह शो अर्जन और रंजना की लव स्टोरी पर आधारित है। अर्जुन पंडित परिवार से तो रंजना ठाकुर परिवार से होती है। यह स्टोरी बनारस की है। शो लव पंती ठाकुर और पंडित के बीच खट्टी मीठी (मीठी और खट्टी) प्रेम कहानी के बारे में है, जिसे आप अंतरजातीय प्रेम कह सकते हैं, जो यह दर्शाता है कि कैसे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चीजें अभी भी वैसी ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *