भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, मेडिकल कॉलेज को शीघ्र बनाए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, मिला सकारात्मक आश्वासन

भगवानपुर । गुरुवार को कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री को दिनांक 08/07/2020 को विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर में मेडिकल कॉलेज में 100 बैड चिकित्सालय (महिला / बच्चों) हेतु स्थापना किए जाने के सम्बन्ध में था जो कि पंत्राक संख्या उत्तराखंड शासन मुख्यमंत्री कार्यालय अनुभाग – 1 संख्या Vip (m) (b) 1400/xxxv-1/2020(2) दिनांक 17 जुलाई 2020 के द्वारा मुझे प्रेषित किया गया था। परंतु अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे आम जनता में काफी आक्रोश है।विधायक के ज्ञापन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का काम जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। पहले मध्य मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उसके बाद उसका उच्चीकरण किया जाएगा। उन्होंने विधायक ममता राकेश को सकारात्मक आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *