भगवानपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भगवानपुर । पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया। गुरुवार शाम पुलिस सिकरोढ़ा मार्ग पर स्थित सोलानी पुल के समीप चेकिंग कर रही थी। तभी वहां पर एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने रोककर कागज दिखाने के लिए कहा। लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने शक के आधार पर युवकों से कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर उन्होंने बाइक को गैस प्लांट भगवानपुर के समीप से चोरी करने की बात बताई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम एजाज और आजम, निवासी सिकरोढ़ा बताया। पुलिस ने दोनों बाइक सवार युवकों को थाने लाकर कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *