हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शासनादेश जारी, 7 जुलाई को जारी होगा अनंतिम प्रकाशन, 8 को आपत्ति 11 को निस्तारण

हरिद्वार । जिला पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के पदों पर आरक्षण सात जुलाई को जारी किया जाएगा। आठ और नौ जुलाई को आपत्तियां ली जाएंगी। 11 और 12 जुलाई को आपत्तियों पर सुनवाई होगी। 13 जुलाई को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 14 को आरक्षण की जानकारी शासन को भेज दी जाएगी।सोमवार को डीपीआरओ अतुल सिंह ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन जारी करने के बाद अब आरक्षण जारी किया जाएगा। शासन की ओर से आए पत्र के अनुसार सात जुलाई को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के पदों पर आरक्षण जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले 23 जून को परिसीमन जारी किया गया था और 24 और 25 जून आपत्तियां ली गई थीं। आपत्तियों पर सुनवाई जिलाधिकारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *