भगवानपुर में अचानक कार में लगी आग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

भगवानपुर। भगवानपुर के गागलहेडी मार्ग पर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर एक कार में अचानक आग लग गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया गया है कि दीपक कुमार निवासी नोजल थानाभवन शामली उत्तर प्रदेश अपने परिवार के साथ हरिद्वार में गंगाजल लेने के लिए आया था। वापसी जैसे ही गागालहेडी रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, गाड़ी में अचानक आग लग गई। मामले की जानकारी भगवानपुर पुलिस को दी गई। भगवानपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *