घर-घर जाकर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे एडवोकेट अनुभव चौधरी, मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत सीट से कर रहे हैं भाजपा के टिकट की दावेदारी

भगवानपुर । मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत सीट से युवा नेता ओर अधिवक्ता एड अनुभव मानकपुर को भाजपा का मजबूत दावेदार माना जा रहा हैं, यूं तो मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत सीट को हॉट सीट माना जाता है और राजनीति का गढ़ भी कहा जाता है, एड. अनुभव मानकपुर इस क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और स्थानीय उम्मीदवार के रूप में यहां इनकी दावेदारी हैं, क्षेत्र के युवाओं में इनकी अच्छी पकड़ हैं शिक्षा की अगर बात करे तो ये उच्च शिक्षित है, इन्होंने एम. बी. ए के बाद एल.एल.बी की पढ़ाई की है जो वर्तमान में तहसील भगवानपुर में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं, एड.अनुभव ने बताया कि वे ओर उनका परिवार लंबे समय से भाजपा से जुड़ा हुआ है वे स्वम् 2007 से भाजपा से जुड़े हुए हैं जो भिन्न भिन्न पदों का निर्वहन कर चुके हैं और वर्तमान में भी एक आनुषंगिक संगठन में कार्यरत है, एड अनुभव प्रतेयक गांव में जा कर अपने लिए जन समर्थन जुटा रहे हैं।नया चेहरा ओर स्थानीय होने के कारण यहां की जनता की पहली पसंद एड अनुभव हो सकते हैं, अब देखने वाली बात ये है कि क्या भाजपा इन्हें अपना उम्मीदवार घोषित करती हैं या नही ज्ञात हो कि इसी सीट से किरण चौधरी भी भाजपा से चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे है अब देखने की बात है कि किस के बीच मुकाबला होगा ओर को यहां का सिकंदर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *