आई०एम०एस० रूड़की में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया
रुड़की । प्रबन्ध अध्ययन संस्थान (आई०एम०एस०) रुड़की में आज देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत “रन फोर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के छात्रों, अध्यापकों एवं स्टाफ द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का विवतरण किया गया। संस्थान की निदेशिका डा० डी० बेबी मोजेज ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए आजादी के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा० सबा आरफी, अशर उद्दीन, पंकज जोशी, शैलेन्द्र ठाकुर, विशाखा चौहान, नलिनी वर्मा, कमर आलम, नेहा आहुजा, कासिफ खालिद, अभिषेक वर्मा, विकास कुमार, देविका चावला आदि उपलस्थिति रहे।





























