रुड़की । सिविल लाइंस पुलिस ने चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इसमें एक सेंटर बंद मिला। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सेंटरों में तैनात कर्मचारियों का सत्यापन सहित कई और दस्तावेज मौके पर नहीं मिले। अश्लीलता का कोई मामला नहीं मिला। मामले में चालान की कार्रवाई की गई है।