पीएम मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली और संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा: मुनीश कुमार सैनी, कलियर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता रैली

कलियर । पिरान कलियर विधान सभा के सुभाष नग़र मण्डल में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरुकता के लिए शुक्रवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित बाइक तिरंगा रैली निकाली। रैली को भाजपा के नेता राव अजमत व भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विधानसभा कलियर 2022 मुनीश कुमार सैनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। बडेडी राजपूताना से राव अज़मत के घर से होते हुए ग्राम शानतरशाह , पतंजलि योगपीठ व अन्य क्षेत्र रहा। तिरंगा बाइक रैली में जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड, मुनीश कुमार सैनी, राव काले खां, राव दिलशाद, प्रधान रविंद्र सैनी, रेनू सैनी, रिफाकत खां, मोहर, नौशाद, राव साजिद, डॉक्टर राव राहुल राणा, हाजी रियाज पुंडीर, राव राहुल, राव मुर्रसलीन, राव अजमल, डॉक्टर फरमान, राव ताहिर, शाह अहमद हसन, राव वरिश, राव भुरा (मुस्तकीम), राव वकील(टप्पू), राव गुफरान, राव सेराज, शेर मोहम्मद, आदि सैकड़ों बाइक व हज़ारों ज्येष्ठ एंड श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *