भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 42 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
भगवानपुर । पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरटीओ चेक पोस्ट के पास से एक आरोपी को 42 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू, नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार रात भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि मंडावर में स्थित आरटीओ चेक पोस्ट के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहा है। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 42 ग्राम स्मैक के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 600 रुपये की नगदी भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साजिद निवासी आदर्श नगर सिविल लाइंस रुड़की, हाल निवास ब्राह्मणवाला पटेल नगर देहरादून बताया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

