राजस्थान में छात्र की हत्या के आरोपी को फांसी की सजा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

भगवानपुर । भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में छात्र की हत्या के आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाने के लिए प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले कार्यकर्ता कस्बे के रविदास मंदिर पर इकट्ठा होकर मुख्य बाजार से होते हुए उप जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां धरना-प्रदर्शन किया। बाद में उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कहा कि राजस्थाान में जातिवादी मानसिकता के तहत एक शिक्षक ने पानी के मटके को छूने को लेकर दलित वर्ग के छात्र से मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को फांसी की सजा दिलाए जाने और मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग की। साथ ही राजस्थान सरकार का पुतला भी दहन किया। इस दौरान अमरीश कपिल, पंकज कटारिया, सचिन डबराल, सत्येंद्र कुमार, लोकेश कुमार, दीपक कुमार, राकेश अनुज, अंजू कुमार, विकास कुमार, अंकुर कुमार, रजत, सौरभ, बिट्टू, अमरजीत सिंह, पलटू राम, आकाश कुमार, चंदू राम, शिवम, अरविंद, दिनेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *